काशीपुर। 6 अगस्त 2021 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत गरीबों को वितरण किया राशन बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने फ्री राशन उपलब्ध कराया है। जानकारी देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद लोगों की सोच में बदलाव आया है।

आशीष गुप्ता ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण के दौरान बताया कि पहले कांग्रेस के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी कहते थे कि सरकार की ओर से गरीबों के लिए चला एक रुपया बिचौलियों के भ्रष्टाचार की वजह से पन्द्रह पैसे रह जाता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे गरीब तक पहुंचाने का अपना संकल्प पूरा किया है।भाजपा नेता आशीष गुप्ता ने कहा कि आज कोई भी गरीब सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रह सकता है। उन्होंने कहा कि आज देश में कोई भी भूखा नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा खिलेंद्र चौधरी ग्रामीण मंडल महामंत्री भाजपा अर्जुन, आदि मौजूद तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
