काशीपुर। 8 अगस्त 21 स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर में जिला एथलेटिक्स संघ उधम सिंह नगर द्वारा भाला फेंक स्पर्धा में श्री नीरज चोपड़ा द्वारा स्वर्ण पदक जीतने की गौरवशाली विजय दिवस पर उनके सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ चयन समिति के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि एशिया चैंपियन पावरलिफ्टर राजीव चौधरी रहे।

इस गौरवशाली अवसर पर नीरज चोपड़ा की स्वर्णिम सफलता पर बधाई देने वालों में साई के एथलेटिक्स कोच श्री चंदन सिंह नेगी , साईं के पूर्व एथलेटिक्स कोच रमेश सिंह खड़गबाल, उधम सिंह नगर एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल सारस्वत, उपाध्यक्ष , सरफराज चौधरी , संयुक्त सचिव मोहम्मद रफी, सदस्य रिचा गुप्ता,

हॉकी के कोच मोहित कुमार , तैराकी कोच आनंद बोरा क्लीन एंड ग्रीन संस्था के अध्यक्ष सर्वेश बंसल ,मोहम्मद इमरान,कुमारी मनीषा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी अतिथियों ने नीरज चोपड़ा की गौरवशाली जीत पर अपने अपने विचारों से समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओज कवि एवं जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने एवं संचालन जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सरफराज चौधरी ने किया किया।
इस अवसर पर अनिल सारस्वत ने नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर कविता के माध्यम से बधाई दी। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को मिठाईयां दिलाते हुए स्वर्ण पदक जीत का जश्न मनाया


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
