काशीपुर। 10 अगस्त 2021 अन्य पिछड़ा वर्ग को वर्ग को 27% आरक्षण दिलाए जाने तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की जाति को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्रों की तरह समय सीमा बढ़ाए जाने को लेकर प्रेस को जारी अपने बयानों में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव व अखिल भारतीय पाल महासभा कि महिला प्रदीप अध्यक्ष अलका पाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मंडल कमीशन के आधार पर उत्तराखंड की भाजपा सरकार को अन्य पिछड़े वर्ग को 27% का आरक्षण देने की मांग करते हुए कहा कि संसद में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़ा संविधान (127 वां संशोधन) विधेयक, 2021 सर्वसम्मति से पास करवा कर अन्य पिछड़ा वर्ग की लंबे समय से चली आ रही लंबित मांगों को पूर्ण करने में अपनी सहमति जताई है

। ऐसे में जरूरी है कि उत्तराखंड में भी राज्य सरकार इन संशोधनों को शीघ्र लागू करें। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अलका पाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के समय केवल 14 फ़ीसदी आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित किया गया था क्योंकि राज्य निर्माण को 20 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। ऐसे में ओबीसी वर्ग की जनसंख्या भी बढ़ चुकी है। पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए आरक्षण को बढ़ाना बहुत जरूरी है। पीसीसी सचिव अलका पाल ने जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड में क्रीमीलेयर 10 लाख से ऊपर होना चाहिए जो कि अभी तक 8 लाख सालाना है। उत्तराखंड गठन के दौरान पूर्व उत्तर प्रदेश से 79% जातियां पंजीकृत की गई थी,जबकि वर्ष- 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखंड में करीब 15% लोग ओबीसी के दायरे में आते हैं। जातिवार जनगणना ना होने से ओबीसी समुदाय का हक मारा जा रहा है। उत्तराखंड में जातिवार जनगणना होने से ओबीसी समुदाय की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी हैं। उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में अति पिछड़ा वर्ग के साथ इंसाफ करना है, तो राज्य सरकार को क्रीमीलेयर का दायरा बढ़ाना होगा।जिससे अन्य पिछड़ा वर्ग को सीधे सरकारी सेवाओं का लाभ मिलेगा। कांग्रेसी नेत्री अलका पाल ने कहा कि ओबीसी प्रमाण पत्र की वैधता पूर्व में केवल छह महीने थी, जिसको तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बढ़ाकर 3 साल किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को आज समय के अनुसार ओबीसी प्रमाण- पत्र की वैधता को भी अनुसूचित जाति- प्रमाण पत्र की वैधता के सम्मान किया जाना चाहिए, क्योंकि जातियां बदली नहीं जाती हैं। उन्होंने राज्य सरकार को सख्त लहजे में कहा कि ओबीसी वर्ग की अब और उपेक्षा नहीं सही जाएगी।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
