काशीपुर। 12 अगस्त 2021 वरिष्ठ समाजसेवी व दलित नेता विक्की राजकुमार सौदा ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग दो वक्त की रोटी के लिये परेशान है। जहां युवा रोजगार के लिये दर-दर भटक रहे हैं वहीं सफाई कर्मचारी अपनी मांगोें को लेकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर वह जल्द ही सूबे के सीएम श्री धामी से मिल अपनी मांगों को रखेंगे।
प्रेस को जारी बयान में आम आदमी पार्टी के युवा नेता व समाजसेवी विक्की राजकुमार सौदा ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते कई दिनों से धरने प्रदर्शन कर रहे हैं।

लेकिन भाजपा सरकार की कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं। कहा कि भाजपा की सरकार रोजगार देने के नाम पर बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मांग करते हुए कहा कि वह दलित समाज की मांगों को पूरा करते हुए बेरोजगार युवकों के लिये रोजगार के रास्ते खोले जिससे युवा राहत की सांस ले सके। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो वह जल्द ही सीएम धामी से मिलकर अपनी मांगों को उनके सामने रखेंगे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
