जसपुर 15 अगस्त 2021 विकास खंड कार्यालय परिसर में सुबह 9:00 बजे 75 वा स्वतंत्रता दिवस सादगी के साथ मनाया गया। पूर्व राज्य मंत्री विनय रुहेला जसपुर ज्येष्ट ब्लाक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर तथा खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार यादव द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।इस दौरान वक्ताओं ने देश की आजादी मैं शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान ज्येष्ट ब्लाक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर ने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्य के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करना होगा ताकि राष्ट्र उन्नति की ओर द्रुत गति से अग्रसर हो सके।उन्होंने कहा कि आज का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है।

आज के दिन 1947 में भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। भारत की इस आजादी में वीरों शहीदों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है जिसको हराने के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। जिन लोगों ने कोबिड 19 का टीका नहीं लग पाया है वह जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करा लें ताकि हम कोरोना को हरा सके और स्वयं को सुरक्षित कर सकें।





































सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
