काशीपुर। 21 अगस्त 2021 ब्रेकिंग न्यूज़ एक अज्ञात महिला नवजात शिशु को मां और पिता से महाराणा प्रताप चौक से इन बच्चे के टीका लगाने के बहाने लेकर मौके से फरार हो गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद जब महिला बच्चे को लेकर नहीं होती तो घबराए माता पिता कोतवाली पहुंच गए माता पिता ने बच्चे की बरामदगी को लेकर कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई। नवजात बच्चे की अगवा कर ले जाने की घटना को सुनते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन बच्चे की तलाश के लिए शहर में जुट गया है।

बता दें कि जिला बिजनौर के थाना अफजलगढ़ निवासी नाजिमा पत्नी बिलाल को बीते रोज राजकीय चिकित्सालय में पुत्र पैदा हुआ था। और आज दोपहर करीब 12:00 बजे वह अपने पुत्र को लेकर घर जा रहे थे यह जैसे ही वह महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे सभी एक महिला ने उन्हें रोक लिया। और कहने लगी कि बच्चे को टीका लगना है।

और महिला ने बच्चा अपने गोद में लेकर मौके से फरार हो गई कुछ देर इंतजार करने के बाद घबराए माता पिता कोतवाली पहुंचे और आप बीपी घटना से पुलिस को अवगत कराया सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ जोशी ने तत्काल पुलिस को निर्देशित करते पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे की और बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी है। बिलाल पुत्र हसन निवासी अफजलगढ ने बताया कि वह उसका पहला ही पुत्र था जिसे टीका लगाने के बहाने अज्ञात महिला उनसे लेकर फरार हो गयी। दोनों माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
