काशीपुर 21 अगस्त 2021 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया बता दें कि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ तथा राज्य सरकार के खिलाफ भर्ती बेतहाशा महंगाई तथा डीजल पेट्रोल एवं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर देश में महंगाई रसोई गैस व पेट्रोल डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में

आक्रोशित कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया इस दौरान महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी संदीप सहगल ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के बाद से देश में महंगाई के सारे रिकॉर्ड भाजपा सरकार में टूट गए हैं जब से यह सरकार सत्ता में आई है महंगाई अपने पूरे चरम पर पहुंच गई है उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल डीजल व रसोई गैस से लेकर खाद्य पदार्थों पर बढ़ती महंगाई से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है

वहां मौजूद कांग्रेस प्रदेश सचिव अरुण चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोड़ा बॉबी, दीपिका गुड़िया आत्रे ने भाजपा सरकार पर विकास कार्य नहीं करने के आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए किसी की सुनने को तैयार नहीं उन्होंने कहां की पूर्व कांग्रेस शासन में पेट्रोल डीजल व अन्य खाद्य पदार्थों में महंगाई पर नियंत्रण था देश हित के लिए कांग्रेस शासनकाल में जनता खुश थी। परंतु जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है। देश की जनता को इन जुमले बाजो ने महंगाई की मार से हर किसी एक व्यक्ति की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है। पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस जनों में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल, श्रीमती मुक्ता सिंह, मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, अरुण चौहान, शशांक सिंह, दीपिका गुड़िया आत्रे, आशीष अरोरा बॉर्बी, विकास कौशिक, त्रिलोक सिंह अधिकारी, मंसूर अली मंसूरी, रवि ढींगरा, राशिद फारुकी, अब्दुल कादिर, रोशनी बेगम ,मोहम्मद वसीम ,सोहेल खान, आदि तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
