काशीपुर। 31 अगस्त 2021 सभी दोनों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं तो वहीं कांग्रेस पार्टी भी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में कूद पड़ी है। कांग्रेस पार्टी आए दिन बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता जुड़ गई है। तो वही किसान कांग्रेस कमेटी का गठन भी किया जा रहा है। आज फिर किसान कांग्रेस कमेटी के विधानसभा अध्यक्ष अनूप सिंह ने विधानसभा किसान कांग्रेस कमेटी में करीब आधा दर्जन से भी अधिक लोगों को शामिल किया है।

बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव चौधरी की अध्यक्षता में किसान कांग्रेस कमेटी के विधानसभा अध्यक्ष अनूप सिंह ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें उन्होंने गुरु प्रकाश सिंह को विधानसभा किसान कांग्रेस कमेटी का महासचिव, रवि कश्यप को सचिव, नाजिम अली, याकूब अली, एवं अजीम रजा को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर मेहनत करें उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से किसान भाई कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। उससे कांग्रेश पार्टी को बड़ी मजबूती मिल रही है उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में किसान कांग्रेस कमेटी की अहम भूमिका रहेगी।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
