आखिर आंकलन के नाम पर कितने दिन और पीड़ितों को इंतजार करना होगा? श्रीमती मुक्ता सिंह ने भाजपा को नाकारा सरकार बताते हुए कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के साथ-साथ केवल गरीब जनता की जेबों पर करों का बोझ सरकार ने डाला

काशीपुर अग्निकाण्ड पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय सीएम केवल औपचारिकता निभाकर चले गये। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विशेष आमंत्रित सदस्य मुक्ता सिंह ने कहीं उन्होंने कहा कि भीषण अग्निकाण्ड के पीड़ित लोगों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री एवं सांसद के दौरे को महज औपचारिकता बताया। उन्होंने कहा कि सीएम जब अग्निकाण्ड पीड़ितों से मिले थे, तो उन्हें उसी समय राहत मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए थी। अग्निकाण्ड पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय सीएम केवल औपचारिकता निभाकर चले गये। जिससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा शासन में गरीबों के दर्द को कोई नहीं समझता। उन्होंने कहा कि आज जब त्यौहारी सीजन के चलते कारोबारियों के चेहरों पर रौनक आनी चाहिए थी, वहीं आज भी मुआवजा राशि न मिल पाने के चलते वह अपने कारोबार को खड़ा तक नहीं कर पा रहे हैं, जिसका शिकन उनके चेहरों पर साफ दिखायी दे रहा है। आज अग्निकाण्ड हुए 10 दिन से भी ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पीड़ित व्यापारियों को फौरी राहत भी नहीं मिल पायी। आखिर आंकलन के नाम पर कितने दिन और पीड़ितों को इंतजार करना होगा? श्रीमती मुक्ता सिंह ने भाजपा को नाकारा सरकार बताते हुए कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के साथ-साथ केवल गरीब जनता की जेबों पर करों का बोझ सरकार ने डाला है, जबकि भाजपा सरकार में विकास हाशिये से गायब है। आने वाले विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार की इन कारगुजारियों का जवाब जनता उन्हें दे देगीं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
