काशीपुर। 3 सितंबर 2021 परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में बड़ी तेजी के साथ में तैयारियां चल रही हैं बता दें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा का आगामी पांच सितंबर को काशीपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में ही नहीं बल्कि जन साधारण में भी खासा उत्साह है। प्रदेश की राजनीति में बदलाव की बाट जोह रही जनता उम्मीद भरी नजरों से कांग्रेस की ओर देख रही है और अगले वर्ष उत्तराखंड में अपनी यानि कि कांग्रेस की सरकार बनाने को तैयार है। यह कहना है।

कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बाबी का। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उक्त जानकारी देते हुए श्री अरोरा ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से पार्टी संदेश देना चाहती है कि देवभूमि उत्तराखंड की जनता अब सत्ता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में किसान, मजदूर, युवाओं और महिलाओं के साथ ही सरकारी व गैर सरकारी नौकरपेशा लोग बुरी तरह परेशान हैं। महंगाई दिनों दिन बढ़ रही है। प्रदेश हड़ताली प्रदेश बन गया है। जबकि कांग्रेस शासन में ऐसा कभी नहीं हुआ। आशीष अरोरा बाबी ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव ही हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया है। वर्तमान में जनता का दुखदर्द समझते हुए कांग्रेस परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। आज खटीमा से शुरू हुई यात्रा पांच सितंबर को काशीपुर पहुंचेगी। उन्होंने यात्रा के स्वागत-सत्कार के उपरांत सायं पांच बजे जीबी पंत इंटर कालेज में होने वाली जनसभा में बड़ी संख्या में शामिल होने का आहवान पार्टी कार्यकर्ताओं व अन्य से किया है


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
