काशीपुर। 16 सितंबर 2021 चौक के राजा गणपति महोत्सव के विधिवत समापन के पश्चात श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन हेतु शोभायात्रा के रूप में गर्जिया (कोसी, रामनगर) ले जाई गई, जिसमें भारी संख्या में भक्तगण गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के गगनभेदी नारे व गणपति जी का जयकारा लगाते चल रहे थे।

आठवें महोत्सव के तहत कोरोना काल को देखते हुए इस बार प्रतिमा श्री महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित की गई। पांच दिवसीय इस महोत्सव में बुधवार रात रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हापुड़ से आए भजन गायकों ने अपनी मधुर आवाज से शमा बांध दिया। आज विसर्जन के दौरान कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बाबी, श्रीमती अलकापाल, के साथ ही कमेटी के पदाधिकारी राजकुमार यादव, गौरव कश्यप, राकेश कश्यप, जतिन यादव, कैलाश चंद प्रजापति, पार्षद गंधार अग्रवाल, चेतन प्रजापति, मोनिका कश्यप, विकास कश्यप आदि थे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
