काशीपुर। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज 17 सितंबर 2021 को नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया युवक कांग्रेस कार्यकर्ता जसपुर बस स्टैंड के पास एकत्र हुए तथा बेरोजगारी के रूप में पकौड़े तल कर विरोध प्रदर्शन किया तथा केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाकर रोजगार देने की मांग की वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने झूठे वादे कर कर देश को गुमराह किया है।

तथा पूरी दुनिया में भारत बेरोजगारी में प्रथम श्रेणी में है इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अब्दुल कादिर , युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनीस अंसारी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रभात साहनी , युवा कांग्रेसी नेता सारिम सैफी, वसीम अकरम, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव तौकीर अंसारी ,युवा कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष पारस कपूर, रियासत सैफी, संजय रावत, शाहनवाज शानू, फहीम सैफी ,सुभान सैफी , मोहम्मद इरशाद ताज, अंकुर ,नितिन, विकास और जीशान सैफी शाहबाज सैफी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे !


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
