काशीपुर। 20 सितंबर 2021 भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार काशीपुर के पूर्व प्रधान को कुमाऊ सह संयोजक उधम सिंह नगर नियुक्त किया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने हेमपुर इस्माइल निवासी पूर्व ग्राम प्रधान बलकार सिंह को नई जिम्मेदारी सोती है।

उन्हें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का कुमाऊ सह संयोजक नियुक्त किया गया है। पूर्व ग्राम प्रधान बलकार सिंह ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी प्रदेश संगठन के द्वारा दी गई है। वह पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करके भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेंगे उन्होंने कहा कि वह प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रहेगी इस दौरान उनके कुमाऊं सह संयोजक बनने पर उनके चाहने वालों की बधाइयों का तांता लगा हुआ है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
