काशीपुर । 27 सितंबर 2021 कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद का यहाँ काशीपुर में व्यापक असर देखने को मिला। अधिकांश बाजार बंद दिखाई दिया। वहीं कुछ स्थानों पर टांडा तिराहा, अनाज मंडी, मुख्य बाजार में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जगह जगह घूमकर दुकानें बंद करने को कहा। दोएक जगह व्यापारियों की भाकियू कार्यकर्ताओं से हल्की झड़प भी हुई। वहीं किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर पुलिस के जवान जगह जगह तैनात रहे। समाचार लिखे जाने तक बंद शांतिपूर्ण रहा है।

वहीं किसानों के भारत बंद काे लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। किसान जहां भारत बंद को सफल बनाने में जुटे हुए हैं तो दूसरी पुलिस भी सख्त है। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में भारत बंद को व्यापारियों का पूर्ण समर्थन मिला है। Love Shayari

नगर के मुख्य बाजार में अधिकांश दुकानें बंद रही। अलबत्ता फल आदि के ठेले लगे हुए दिखाई दिये। उधर कांग्रेस ने बैलजुड़ी मोड़ पर एकत्र होकर चक्का जाम किया तो आम आदमी पार्टी ने चीमा चौराहे पर टैंट लगाकर भारत बंद को अपना समर्थन दिया।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
