काशीपुर 27 सितंबर 2021 कांग्रेसी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में बैल जोड़ी पुल पर एकत्रित होकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ एवं राजनीतिक सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया बता दें की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में इकट्ठा हुये कांग्रेस नेताओं ने भी किसानों के भारत बंद को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चक्का जाम किया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, अरुण चौहान, मुक्ता सिंह, मंसूर अली मंसूरी, जय सिंह गौतम, आदि ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है।जिसका विरोध देशभर का किसान कर रहा है उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसान करीब 10 माह से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। और तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। परंतु भाजपा की केंद्र सरकार सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के समर्थन में कांग्रेश पार्टी किसान भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है। जब तक भाजपा सरकार तीनों किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक कांग्रेश किसानों के साथ उनके समर्थन में खड़ी हुई है।तो वही कांग्रेस नेतृत्व दीपिका गुड़िया आत्रे ने कहा कि देश का किसान अन्नदाता है।

और अन्य दाताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार अन्याय कर रही है उन्होंने कहा कि इतनी कड़ी मेहनत करके किसान देश को अन्न उगा कर देता है। जिससे हमें दो वक्त की रोटी खाने को मिलती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान भाइयों के साथ हैं। उनकी इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी किसानों का पूर्ण समर्थन करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यहाँ मौजूद कांग्रेस नेताओं में मनोज जोशी अरूण चौहान, मुक्ता सिंह, इंदुमान, महिला महानगर अध्यक्ष उमा वात्सल्य,दीपिका आत्रेय, शशांक सिंह, अल्का पाल, गीता चौहान, रवि ढींगरा, रोशनी बेगम, जितेंद्र सरस्वती, मोहित चौधरी, मसूरी अली मंसूरी आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
