काशीपुर। भाजपा प्रदेश अल्पसंख्याक मोर्चा की कार्यसमिति का सफलता पूर्वक आयोजन गौतमी हाइट बाजपुर में किया गया । इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचा कर विधानसभा चुनाव फतह किए जाने पर चर्चा की गई।

बता दें कि कार्यसमिति में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मुफ़्ती अब्दुल बहाव काज़मी, राज्यमंत्री मजहर नईम नबाव, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतज़ार हुसैन , ज़िलाधयक्ष शिव अरोरा और प्रदेश से आंये जिलाध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्य्क्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरविंदर सिंह चंडोक एवम श्रीमती रानी चौधरो के नेतृत्व में महिला शक्ति आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंतज़ार हुसैन ने की और संचालन महामंत्री सुराज खान गुड्डू ने किया। और स्टेज डिसिप्लिन और स्वागत समारोह की जिम्मेदारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज़फ़र मलिक और कुलदीप सिंह सिंधु ने संयुक्त रूप से संभाली।

कार्यसमिति में आगामी वक्ताओं द्वारा 2022 चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया, संगठित और अनुशाषित होकर काम करने पर बल दिया गया, राज्य और केंद्र सरकार की जनोपयोगी नीतियों को घर घर तक पहचाने का आह्वान किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सफलता पूर्वक चले कार्यक्रम के अंत मे वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यसमिति के सफल आयोजन पर मा0 इंतज़ार हुसैन और उनकी टीम को बधाई दी। इस मौके पर बड़ी तादाद में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
