काशीपुर। 4 अक्टूबर 2021 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होकर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में बीते रोज हुई किसानों की मौत के बाद काशीपुर में आज महानगर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तारी दी।

आपको बताते दे कि बीते रोज उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में कल हुई किसानों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में आज जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला मुख्यालयों में मुख्यालय घेराव और प्रदर्शन किया गया। वहीं
काशीपुर महानगर कांग्रेस द्वारा इस घटना को बहुत ही दुखद करार देते हुए घटना में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

इसके बाद कांग्रेसियों ने मृतक किसानो को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के पश्चात अपने माथे पर काली पट्टी बांधकर महाराणा प्रताप चौक से प्रदर्शन करते हुए कोतवाली पहुँच कर गिरफ़्तारी दी। कोतवाली में पहुंचकर पहले कांग्रेस ही कोतवाली गेट पर ही बैठ गए तथा जमकर नारेबाजी की बाद में कांग्रेसियों ने कोतवाली परिसर में पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार को एक ज्ञापन सौंपा और गिरफ्तारी दी।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
