काशीपुर 6 अक्टूबर 2021 उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देर शाम रामनगर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे यहां पर उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए गुरुवार को बाजपुर से 11:00 बजे सीतापुर तक मार्च निकाले जाने की जानकारी देते हुए सरकार को किसान विरोधी करार दिया।

बता दे की देर शाम रामनगर रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लखीमपुर मामले पर कहा कि किसान और लोकतंत्र विरोधी सरकार के खिलाफ बाजपुर से कल सुबह 11 बजे से सीतापुर तक मार्च निकाला जाएगा। सीतापुर में प्रियंका गांधी को असंवैधानिक डिडेक्ट तरीके से रखा हुआ था उसके विरोध में सीतापुर तक मार्च करना वाले थे लेकिन उस मार्च को अब लखीमपुर खीरी तक लेकर जाएंगे।

पत्रकारों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था को लेकर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हरीश रावत अव्यवस्थाओं पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि यदि किसी को बुलाया जाता है तो उसका सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नहीं बुलाया था। उनका पत्रकार वार्ता का कार्यक्रम था ,लेकिन उनके लिए जगह उपलब्ध नहीं थी इसलिए उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व खुद पत्रकारों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की। यह बात उनको अच्छी नहीं लगी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मांग है कि तीन कृषि कानून को तत्काल रद्द किया जाए। इसी को लेकर किसान विरोध कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी में किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे थे कि इसी दौरान किसानों को कुचल कर मारा गया। यह हत्या है इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री और उनके बेटे दोनों शामिल हैं। क्योंकि, हादसे से पहले उनकी धमकी थी कि किसानों को हम सुधार देंगे तो हमारी भी अब दो मांगे हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री को बर्खास्त करके करके हत्यारे को गिरफ्तार किया जाए।

स्थानीय व्यक्ति को ही बनाया जाएगा काशीपुर का विधायक प्रत्याशी
हरीश रावत ने कहा कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में काशीपुर के ही कार्यकर्ता यहां से चुनाव लड़ेगे। जिस पर एकजुट होकर लड़ाकर जिताएंगे। उन्होंने कहा कि काशीपुर की जनता को जो कांग्रेस का विधायक देखने का सूखा है इस बार उस सूखे को सब मिलकर दूर करेंगे।

पूर्व सीएम ने कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस ने पंजाब में एक दलित कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाकर नया इतिहास बनाया है, उसी प्रकार काशीपुर में भी होगा क्योंकि पूर्व में गंगा किनारे आयोजित हुए बैठक में गंगा मां से शक्ति मांगी थी कि हे गंगे माईया पंजाब जैसे उत्तराखंड में भी दलित के बेटे को मुख्यमंत्री बनाए। उन्होंने अपनी बात पर आज भी अटल रहने का दावा किया।

धान की कटाई शुरू हो है लेकिन क्रय केंद्र पूर्ण रूप से नहीं खोले गए हैं, जिसे तत्काल खोला जाना चाहिए। इसके साथ ही अन्य प्रदेश में गन्ने का दाम तय कर दिया गया है तो यहां पर भी तत्काल मूल्य तय किया जाए।
रासुका लागू करना लोकतंत्र पर प्रहार : हरीश रावत
इसके साथ ही कृषि कानून को रद्द किया जाए। लोकतंत्र से उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड खतरे में हैं। अब इस मार्च का उद्देश्य लोकतंत्र और किसान एवं खेती बचाना अति आवश्यक है। गुरुवार को बाजपुर से लखीमपुर खीरी तक मार्च किया जाएगा। दुर्भाग्य है कि उत्तराखंड सरकार ने किसानों को और विद्युत कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय कर रही है। यह लोकतंत्र पर प्रहार है। जिसका उपवास करके लगाए गए रसूका का विरोध करें। लोगों से अपील है कि लोकतंत्र की हो रहे हत्या का विरोध करने के लिए समर्थन दें।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस जनों में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, आशीष अरोरा बॉबी, मुक्ता सिंह, किसान कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष शशांक सिंह, विमल गुड़िया,अब्दुल सलीम एंड, विनोद वात्सल्य, माजिद अली, इन्दर सिंह एडवोकेट, पीसीसी सचिव अलका पाल , गौतम मेहरोत्रा, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष उमा वात्सल्य, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, त्रिलोक अधिकारी, दीपिका गुड़िया आत्रे, पूर्व ब्लाक प्रमुख जसपुर रवि कुमार डोगरा, पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद हनीफ, सुहेल खान, ब्रह्मा सिंह पाल,चन्द्र भूषण डोवाल, विकल्प गुड़िया, शफिक अहमद अंसारी, दीपक गुप्ता, रोशनी बेगम, ब्रज शर्मा,टीका सिंह सैनी, महेंद्र लोहिया, राजेश शर्मा, जतिन नरूला, श्रीमती मीनू गुप्ता, मंसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर, मनोज पंत, सचिन नाडिग एडवोकेट ,अनीस अंसारी, सादाब चौधरी, दिलशाद अंसारी,तोकिर अंसारी, आरिफ अंसारी पार्षद, वसीम, जितेंद्र ,सारिम सैफी, प्रीत बम ,रवि ढींगरा, नितिन कौशिक, विकास कौशिक, महेंद्र बेदी, इल्याज माहिगीर, मंसूर अली,राशिद फारुकी , सुभाष पाल, आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
