काशीपुर। 12 अक्टूबर 2021 पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टे की खाई वाली करते हैं गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 सो ₹10 एक पैन तथा एक सट्टा डायरी बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है

बता दें कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति मोहल्ला अल्ली खां में मदरसे के पास सट्टे की खाई बाड़ी कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए कांस्टेबल कैलाश चंद ने मौके पर पहुंचकर अब्दुल लतीफ पुत्र चंदा निवासी मोती मस्जिद के पास मोहल्ला अलीखा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की जब तलाशी ली तो उसके पास से सट्टा लगाने वाली डायरी एक पेन तथा 2110 रुपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
