काशीपुर। 13 अक्टूबर 2021 उत्तर भारत की प्रसिद्ध माँ मनसा देवी शोभा यात्रा के दौरान माँ मंसा देवी के दरबार में पहुंचकर आम आदमी पार्टी कि उत्तराखंड चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने पूजा अर्चना कर मां मंसा देवी का आशीर्वाद लिया और देश व प्रदेश की शांति एवं खुशहाली के साथ-साथ काशीपुर के विकास के लिए प्रार्थना की और मां के चरणों में शीश नवाया ।

श्री बाली शोभा यात्रा के दौरान मां मंसा देवी के परम भक्त अमित सक्सेना के साथ नगर में पूरे रास्ते मां के डोले के साथ-साथ चले और नगर निगम के सामने आम आदमी पार्टी के उत्साही कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रसाद वितरित किया। मां के रंग में रंगे श्री बाली के साथ आम आदमी पार्टी की महिला व पुरुष कार्यकर्ता जयकारा लगाते हुए झूमते नजर आए ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश चावला जिला उपाध्यक्ष अमन वाली अभिताभ सक्सैना महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा खोखर रजनी पाल पूजा अरोरा राधा चौहान गीता रावत महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक लक्की माहेश्वरी आरेंद्र वर्मा हर्ष कक्कड़ सुनील कक्कड़ शिवम चौधरी मधुबाला सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
