दीपक वाली के आम आदमी पार्टी में जाने से कांग्रेस और बीजेपी में हलचल
काशीपुर जाने-माने समाजसेवी डी वाली ग्रुप के प्रबंधक निदेशक ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता बता दें कि काशीपुर के समाजसेवी दीपक वाली ने दिल्ली में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर उत्तराखंड प्रभारी दिनेश फोहनिया के नेतृत्व में उन्होंने आम आदमी पार्टी के संस्थापक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की बता दें कि लंबे समय से दीपक वाली के आम आदमी पार्टी में आने की चर्चाएं चल रही थी

दीपक वाली ने नई दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आम आदमी पार्टी की टोपी पहनकर सदस्यता ली दीपक वाली के आम आदमी पार्टी में जाने से आम आदमी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी तो वहीं इसका सीधा प्रभाव बीजेपी और कांग्रेस पर भी सीधे-सीधे पड़ेगा दीपक वाली के आम आदमी पार्टी में आने से सभी दलों में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि दीपक वाली कांग्रेस और भाजपा दोनों पर ही भारी पड़ सकते हैं तो वही आम आदमी पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता विक्की सौदा ने भी उन्हें बधाई दी है इस दौरान विक्की सौदा ने कहा कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से दीपक वाली चुनाव लड़ेंगे और आने वाले समय में काशीपुर विधानसभा से विधायक पद से विजय प्राप्त करेंगे इस दौरान समाजसेवी रघुनाथ अरोरा, संजय सिंह, अमन बाली, मयंक शर्मा, विराट अरोरा ,हर्ष बाली ,नितिन गौतम, सचिन गौतम, मुकेश चावला ,आदि लोग मौजूद रहे

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
