जसपुर। 17 अक्टूबर 2021 तेजी व लापरवाही से ओवरटेक कर रहा लकड़ियों से भरा ट्रक कार पर पलटने से कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ का जमावड़ा लग गया दुर्घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतकों के शवो को बामुश्किल कार काटकर बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि जसपुर के ठाकुरद्वारा रोड पर स्थित ग्राम रहमापुर के पास हुआ। हादसा उस वक़्त हुआ जब खेड़ागांव से लकड़ी लोड करके एक ट्रक एचआर-63 सी 5553 चालक गुजरात के लिए जा रहा था। और तीनों युवक अल्टो कार संख्या यूके-06 वाई 8230 से ठाकुरद्वारा के लिए जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक़्त ट्रक कार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ओवरटेक कर रहा था। कि ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई जानकारी के अनुसार तीनों युवक बचपन के करीबी दोस्त बताये जा रहे है।। इन तीनों युवकों ने एक साथ ही पढ़ाई की है। यहां तक कि बीते साल देहरादून से एक साथ ही बीटेक किया था। ठाकुरद्वारा रोड पर हुए इस भीषण हादसे में जसपुर के ग्राम निवारमंडी निवासी पियूष 22 वर्ष पुत्र गिरिराज सिंह, अमन 26 वर्ष पुत्र डोरी सिंह ग्राम भगनपुर तथा सूर्य प्रताप सिंह 22 वर्ष पुत्र ऋषि पाल सिंह ग्राम नागरपुर जसपुर की गाड़ी में दबकर दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतकों के शवों को बमुश्किल कार काटकर बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
