काशी क्रांति ब्यूरो
काशीपुर। 18 अक्टूबर 2021 दिन प्रतिदिन भाजपा को छोड़कर कांग्रेस मैं बड़ी तादाद में भाजपा के कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं। जिससे भाजपा में हलचल मची हुई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो जैसे एक जन सैलाब कांग्रेस की तरफ आकर्षित हो इससे भाजपा की बेचैनी और बढ़ रही है। बता दें कि कांग्रेस कमेटी के चल रहे सदस्यता ग्रहण अभियान में करीब 111 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की तो वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में करीब 50 लोगों को पद वितरण किए गए हैं बता दें कि ग्राम दोहरी वकील में कार्यक्रम के दौरान करीब 111 लोगों ने ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा के द्वारा कांग्रेस का दामन थामा और सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए करीब 50 लोगों को संगठन में पद वितरण किए। इस दौरान बलजिंदर सिंह उर्फ शेहरा को वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष बंटी सिंह को ब्लॉक महामंत्री एवं एक को प्रवक्ता तथा विभिन्न लोगों को महामंत्री पद इसके अलावा संगठन मंत्री पद पर लोगों को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान नई कार्यकारिणी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कमर कस लें। क्योंकि आने वाला समय सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही अब चुनाव में जी तोड़ मेहनत करें। जिससे कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 आसानी को फतेह किया जा सके। जिस पर कार्यकारिणी में पदाधिकारियों ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार का शिकायत का मौका नहीं देंगे। और आगामी विधानसभा चुनाव में जी तोड़ मेहनत करते हुए कांग्रेसी प्रत्याशी को ही काशीपुर का विधायक बनायेगे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
