काशी क्रांति ब्यूरो
उत्तर प्रदेश
संभल। 18 October 2021 हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव गौहत में गारे की दीवार गिरने से दस वर्षीय बालक की मलबे में दबकर मौत हो गयी। तथा चार लोग गंभीर घायल हो गए हैं। हादसा होते देख ग्रामीण मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल कर आनन फानन में संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को साढ़े नौ बजे करीब गांव गौहत निवासी नेमपाल अपने खेत में बने छप्पर में अन्य लोगों के साथ बैठा था।

छप्पर मित्रपाल के मकान की दीवार के बराबर में बना हुआ था। बारिश से नमी होने के कारण दीवार अचानक छप्पर पर भरभराकर गिर गई। इसमें नेपाल, सोमपाल, मित्रपाल और उसके बेटे नरेश व प्रवेंद्र दीवार के मलबे में दबकर गंभीर घायल हो गए हैं। दीवार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल लेकर गए। जहां मित्रपाल के दस वर्षीय बेटे प्रवेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर मां ऊषा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं सूचना पर एसडीएम रमेश बाबू घायलों को देखने के लिए निजी अस्पताल पंहुचे। पुलिस ने मृतक बच्चे को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
