काशीपुर। 18 अक्टूबर 2021 संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए ट्रेन रोकी इस दौरान किसानों ने सरकार से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तथा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। बता दें कि काशीपुर में भारी बारिश के बीच जसपुर, काशीपुर व बाजपुर व रामनगर क्षेत्र के बड़ी तादाद में किसान एकत्रित हुए और किसानों ने काशीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोको कार्यक्रम के तहत रेल रोककर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान किसानों ने ट्रेन संख्या 05352 काशीपुर बरेली सिटी को रोका और प्रदर्शन किया ।

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा छह घंटे के राष्ट्रव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन का आह्वान किया था। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजुद रहा जबकि ट्रेन रोके जाने की वजह से यात्री परेशान दिखाई दिए। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून रद्द करने, एमएसपी पर गारंटी को लेकर किसानों का आंदोलन चल रहा है। और किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे इस दौरान लखीमपुर खीरी में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने कार से करीब 4 किसान भाइयों को रौंद कर किसानों की निर्मम हत्या कर दी। लेकिन गृह राज्यमंत्री पर 120 बी का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी न होना, पद पर बने रहना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान किसानों ने केंद्रीय राज्य मंत्री (एमओएस) अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की ओर कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
