काशीपुर। 21 अक्टूबर 2021 पूर्व कबिना मंत्री श्री यशपाल आर्य के हल्द्वानी निवास पर स्थानीय कांग्रेस जनों द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉर्बी के नेतृत्व में श्री यशपाल आर्य का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर उन्हें बधाई एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉर्बी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि श्री यशपाल आर्य का कांग्रेस में शामिल होना कांग्रेस पार्टी के लिए भविष्य में होने वाले चुनाव के लिए संजीवनी बूटी के समान है। उन्होंने कहा कि श्री आर्य का कांग्रेस में आना कार्यकर्ताओं में और ऊर्जा का संचार हुआ है। तथा काशीपुर, बाजपुर, जसपुर एवं तराई में श्री यशपाल आर्य का डंका उनके मृदुल स्वभाव एवं विकास कार्यों के नाम पर बजता है

जिससे आगामी चुनाव में कांग्रेस की विजय अवश्य होगी। तथा वह सत्ता में रहते हुए भी स्वयं को भाजपा में दवा सा महसूस कर रहे थे उन्हें भाजपा की कथनी और करनी में अंतर महसूस हुआ। तथा जनता की परेशानियों को समझते हुए उन्होंने विकास परक पार्टी कांग्रेस पर ही विश्वास जताते हुए शामिल हुए श्री यशपाल आर्य के आने से कहा कि यशपाल आर्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस में उनके घर वापसी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य के पार्टी में आने से आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय मिलेगी। तथा कांग्रेस पूरे उत्तराखंड में जीत का परचम लहरायेगी
मुलाकात करने वालों में हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, आशीष अरोरा बॉर्बी ,मुक्ता सिंह ,शफीक अहमद अंसारी, सुरेश शर्मा जंगी ,महेंद्र बेदी, जय सिंह गौतम, शशांक सिंह, संजीव कुमार लड्डन, चंद्रभूषण डोभाल, मंसूर अली मंसूरी, सुरेश शर्मा जगीं,राकेश लखेडा ,दीपक काण्डपाल ,रोहित प्रधान, मनोज शर्मा गुड्डू ,संजय ठाकुर, पवन मालवा, गुरनाम सिंह, प्रिंस वाली, लोक चंद, भारत भूषण आदि तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
