काशीपुर। 5 नवंबर 2021 प्रधानमंत्री के केदारनाथ धाम यात्रा का कांग्रेस पार्टी कार्य कर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर काशीपुर महानगर कांग्रेस ने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक किया। इस दौरान पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ दौरे को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार ने देवस्थानम बोर्ड गठन कर तीर्थपुरोहितों के हक-हकूक पर कुठाराघात करने का काम किया है।

महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता मोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने पूजा अर्चना कर जल अभिषेक किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारनाथ धाम की यात्रा पर आये। उन्होंने वहां पर आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। पर, हकीकत ये है कि आपदा के बाद जबसे भाजपा सरकार आई है, तबसे केदारनाथ धाम के विकास के कार्य ठप पड़े हैं। इसके साथ ही भाजपा सरकार ने देवस्थानम बोर्ड का गठन कर तीर्थपुरोहितों के हक-हकूक पर भी कुठाराघात करने का काम किया है। इसी का विरोध करने के लिए उत्तराखंड के हर के हर जिले में शिवालय में जलाभिषेक किया गया।

इसी क्रम में काशीपुर महानगर क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। कांग्रेस कार्यकर्त्ता एकत्रित होकर भोले के जयकारे के साथ चैती परिसर स्थित श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक को पहुंचे। सभी ने हर हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया व भजन-कीर्तन किया। कांग्रेस अध्यक्ष सहगल ने क्षेत्रवासियों को गोवर्धन पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।कार्यक्रम में सचिन, जगदीश,अपूर्व मेहरोत्रा, उपकार सिंह, प्रभाकर शर्मा, विकल्प गुड़िया, अमित, हरीश, गौरव रस्तोगी, महेंद्र बेदी, नितिन कौशिक, रवि ढींगरा आदि तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

































सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
