काशीपुर। 9 नवंबर 2021 छठ पूजा घाट पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे जहां पर उन्होंने छठ पूजा घाट की व्यवस्थाओं को देखकर नाराजगी जाहिर कर प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराए जाने को कहा बता दें कि महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल ने छठ पूजा घाट पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए श्रमदान किया देखा और प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं दुरुस्त न करने पर ऐतराज जताया।

उन्होंने पूर्वांचल छठ सेवा एवं जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों से छठ पूजा पर्व को लेकर विस्तार से जानकारी ली और कहा कि छठ पूजा स्थल पर अव्यवस्था के बारे में वे प्रशासन से बात कर व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे। इस अवसर पर पूर्वांचल छठ सेवा एवं जन कल्याण समिति के अध्यक्ष तथा संस्थापक दिनेश प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, ब्रजकिशोर, मुशर्रफ हुसैन, राशिद फारुखी, सचिन नाडिग एडवोकेट, नितिन कौशिक, रवि ढींगरा आदि थे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
