काशीपुर 15 नवंबर 2021 वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता आशीष अरोरा बॉबी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि उन्होंने मिशन 2022 काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा 63 कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पर्यवेक्षक श्री रोहित बोहरा के समक्ष अपनी मजबूत दावेदारी समर्थकों सहित की गई। कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने कहा की पिछले कई बरसों से काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की पराजय को विजय में परिवर्तित करने के लिए इस बार पूरी ताकत के साथ तन मन धन से कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद करते हुए, मिशन 2022 में जनता के आशीर्वाद से काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के लिए तत्पर हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हाईकमान पर उन्हें पूरा विश्वास है। कि इस बार पार्टी हाईकमान उन पर अपना आशीर्वाद अवश्य ही रखेगा।इस बार उन्होंने पार्टी हाईकमान से भी आग्रह किया है। कि जमीनी स्तर से जिताऊ उम्मीदवार को ही कांग्रेस पार्टी का टिकट दिया जाए, उन्होंने बताया कि आज भाजपा सरकार की दोगली नीतियों के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आई है। अब कांग्रेस पार्टी को स्वयं देखना चाहिए कि जमीन से जुड़े व्यक्तित्व के सच्चे कांग्रेसी कार्यकर्ता को ही कांग्रेस पार्टी मिशन 2022 के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करें, ताकि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार परिवर्तन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक अवश्य ही जीत का परचम लहराए।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
