काशीपुर 16 नवंबर 2021 जिला कांग्रेस कमेटी उधम सिंह नगर के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बेदी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस 70 विधानसभा सीटों पर अपना परचम लहर आएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हाईकमान काशीपुर विधानसभा 63 से जिस किसी को भी दावेदार को पार्टी चुनाव चिन्ह देकर उसे देकर प्रत्याशी घोषित करेगी।

उसे हम सब एकजुटता के साथ तन मन धन से जिताने के लिए कार्य करेंगे तथा काशीपुर का विधायक कांग्रेस का बनाएंगे करीब 20 साल से अधिक समय से जो कांग्रेस बनवास झेल रही थी, अब निश्चित रूप से अब कांग्रेस का विधायक काशीपुर का बनेगा काशीपुर की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के लिए तैयार है। कांग्रेसी कार्यकर्ता महेंद्र बेदी ने भाजपा आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की डी पार्टी है जो किसानों के मुद्दों पर मात्र कोरी राजनीति कर रही है। आज देश का किसान व जनता भाजपा कि केंद्र सरकार व दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार से ऊब चुकी है। इन छलिया पार्टियों को प्रदेश की जनता नकारने के लिए तैयार बैठी है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
