काशीपुर 16 नवंबर 2021 कचनाल गाजी वार्ड नंबर 40 में नगर निगम द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड के अलावा रोड के किनारे डाले जा रहे कचरे कूड़े को उठाए जाने को लेकर तथा सफाई व्यवस्था बनाए जाने को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और धरना प्रदर्शन कर नगर निगम की मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की। बता दें कि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल एवं ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता कचनाल गाजी मानपुर रोड ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए जा रहे रास्ते पर धरने पर बैठ गए।

जहां पर उन्होंने नगर निगम एवं मेयर उषा चौधरी से ट्रेचिंग ग्राउंड की चारदीवारी कराए जाने एवं चारदीवारी के बाहर रोड के किनारे पड़े कूड़े कचरे को अति शीघ्र सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कूड़ा कचरा लेकर जा रहे कूड़ा कचरा की गाड़ियों को भी रोक दिया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि 4 दिन पूर्व भी कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में नगर निगम एवं मेयर उषा चौधरी से मीडिया के माध्यम कचनाल गाजी वार्ड नंबर 40 में बने ट्रेचिंग ग्राउंड को जाने वाली सड़क के किनारों पर पड़े कूड़े कचरे की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने तथा ट्रेचिंग ग्राउंड की चारों तरफ से चारदीवारी कराए जाने की मांग की थी।

परंतु नगर निगम एवं मेयर उषा चौधरी ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर कूड़ा डाला जा रहा है उससे ट्रेचिंग ग्राउंड काफी दूरी पर है। और ट्रेचिंग ग्राउंड को जाने वाली सड़क के दोनों साइडों में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कूड़ा कचरा डाला जा रहा है। जिससे गंभीर बीमारियां क्षेत्र में फैलने की संभावना बनी हुई है उन्होंने कहा कि इस समय वैसे भी डेंगू का जोर चल रहा है। और लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ रहे हैं परंतु मेयर उषा चौधरी साहिबा सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने में ढीला ढवाली कर रही हैं। जिससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शायद मेयर उषा चौधरी यह भूल गई है कि जिस जनता ने उन्हें चुनाव जीता कर मेयर की सीट पर बैठाया है। उसी जनता के लिए मेयर साहिबा दिक्कतें बढ़ा रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अति शीघ्र ही कूड़े कचरे को रोड के किनारों से हटवाया नहीं गया तो वह आंदोलन और तेज कर देंगे। इस दौरान रवि ढींगरा, मनोज जोशी ,सचिन नॉर्डिग , मनोज कौशिक, सपना गौतम माथुरी लाल गौतम के अलावा दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
