जसपुर 19 नवंबर 2021 प्रधानमंत्री के द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा करने के बाद ने जहां किसानों को मिठाइयां वितरण कर बनाई जाती है तो वही उन्होंने केंद्र सरकार से आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों को सरकार से मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने किसानों को मिठाईयां खिलाते हुए बधाई दी। एवं किसानों की जीत पर जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की बात को चुनावी एजेंडा बताते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

डॉक्टर यूनुस चौधरी ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से मोदी सरकार ने अपना तानाशाही रवैया अपनाते हुए किसानों कि बिना मर्जी के तीन कृषि कानून बनाए थे। और किसान उसी समय से तीनों कृषि कानूनों का कड़ा विरोध कर रहे थे। और केंद्र की मोदी सरकार किसानों की सुनने को तैयार नहीं थी। उन्होंने इसे चुनावी लॉलीपॉप बताते हुए कहा कि जिस प्रकार से केंद्र की मोदी सरकार ने अब तीनों कानूनों को वापस लिया है। इसी प्रकार से उस समय अगर केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की मांगों को मानते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लेती तो आज यह दिन देखने नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि 700 से भी अधिक किसानों की आंदोलन के दौरान मौत हो गई है। उस जनहानि की पूर्ति कौन करेगा उन किसानों की मौत की जिम्मेदार केंद्र की भाजपा सरकार है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की बात खुले मंच से की है। उसी मंच से अगर प्रधानमंत्री आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के आश्रितों को मुआवजा दिए जाने की भी घोषणा कर देते तो उससे पीड़ित परिवारों को कुछ राहत मिल जाती। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार मृत किसानों के आश्रितों को तत्काल मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने किसानों के आश्रितों को तत्काल मुआवजा नहीं दिया तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ किसानों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अब जनता के मूड को समझ चुकी है उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार आम आदमी पार्टी को ही वोट देकर विजय कराएगी। इस मौके पर नमन धामी, कुलदीप सिंह, लाडी प्रधान ,जस्सी , सिमरन, कासिम चौधरी, हैप्पी, रिंकू , जैसन ज्योति, प्रीत सिंह, बिट्टू , हरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरजीत, प्रेम सिंह, आलम भुल्लर, सतपाल, सुखवंत, जस्सी पाजी, रिंकू पाजी, प्रीत पाजी, हरदीप भुल्लर, बाबू सिंह, तारी बाजी सूरज सिंह,कासिम चौधरी, राजा चौधरी, शाहरुख नेता साकिर चौधरी, सलमान गोल्डी, फारुख चौधरी, गफ्फार चौधरी, फरमान चौधरी, फरीद मलिक, बब्बू मलिक, रियाजुल मलिक याकूब चौधरी, सद्दाम लाला, फारुख फारुख नेता मोहम्मद वर्क्स मलिक, सादिक, पहलाद चौधरी, शादाब कमाल, समेत तमाम किसान और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
