काशीपुर। 21 नवंबर 2021 अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने खुद को रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली घटना की जानकारी तब मिली जब मृतक की मां कमरे में पहुंची तो पुत्र को रस्सी पर झूला देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि अमित भट्ट पुत्र कैलाश चंद्र भट्ट निवासी शिवालिक कॉलोनी कुंडेश्वरी ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर पंखे से लटक गया। घटना की जानकारी बीती शाम करीब 6:00 बजे तब पता लगा जब मृतक की मां कमरे में कोई सामान लेने गई थी। पुत्र को पंखे में रस्सी पर झूला देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बीकॉम का छात्र था मृतक का बड़ा भाई इंडियन एयर फोर्स में तैनात है युवक ने फांसी किन कारणों के चलते लगाई है। इसका पता पुलिस लगा रही है।



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
