रुद्रपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं दिग्गज कांग्रेसी नेता यशपाल आर्य के कांग्रेसी नेता हिमांशु गाबा के प्रतिष्ठान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत सत्कार के उपरांत श्री आर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा करते हुए प्रदेश में सत्तासीन सरकार के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार रिमोट से संचालित हो रही है।

जन सरोकारों से इस सरकार का कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता उम्मीद भरी नजरों से कांग्रेस की ओर देखते हुए अगले वर्ष कांग्रेस की सरकार बनाने को आतुर है। इस दौरान काशीपुर के कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने बुके भेंटकर श्री आर्य का स्वागत किया और उन्हें काशीपुर आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर रुद्रपुर के नेताओं के साथ ही काशीपुर के कांग्रेसी. नेता महेंद्र बेदी, उमेश जोशी एडवोकेट, जयसिंह गौतम, मोहित चौधरी, जसवंत सिंह ग्वाल, संजय ठाकुर, गुरनाम सिंह, मनोज शर्मा गुड्डू, चंद्रशेखर प्रजापति, णरुण लोहनी, मंसूर अली मंसूरी व विपिन राजा आदि मौजूद थे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
