जसपुर। 1 दिसंबर 2021 मैजिक के ड्राइवरों ने टोल प्लाजा पर एकत्रित होकर हंगामा कर दिया। ड्राइवरों में टोल प्लाजा के अधिकारियों पर मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले ही टोल नाका पर शुल्क लेने से नाराज मैजिक ड्राइवरों ने टोल प्लाजा के निकट एकत्रित होकर हंगामा कर आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी डॉ यूनुस चौधरी को सूचना देकर मौके पर बुलाया।

तथा उनसे टोल प्लाजा पर टोल टैक्स लेने की बात करते हुए हंगामा किया जिस पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी डॉक्टर यूनुस चौधरी ने मैजिक ड्राइवरों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं के निदान को लेकर एनएच के अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर वार्तालाप की। इस दौरान डॉक्टर यूनुस चौधरी ने एनएच के अधिकारियों से कहा कि अभी एनएच पूरी तरीके से तैयार भी नहीं हुआ है। ऐसे में मैजिक ड्राइवरों से टोल टैक्स लेना गलत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह लोकल के मैजिक चालक हैं।

और लोकल में चलाने वाले मैजिक ड्राइवरों से किसी भी प्रकार का टोल टैक्स बसूला ना जाए जिस एन एच के अधिकारियों ने उनकी बात को मानते हुए लोकल में चल रही मैजिक के ड्राइवरों से टोल टैक्स ना वसूलने की बात कही जिस पर ड्राइवरों ने खुशी जाहिर की है। जिसके बाद मैजिक यूनियन के ड्राइवरों ने आम आदमी पार्टी जिंदाबाद डॉक्टर यूनुस चौधरी जिंदाबाद हमारा विधायक कैसा हो डॉक्टर यूनुस चौधरी जैसा हो के नारे लगाए गए। इस मौके पर रिक्शा यूनियन अध्यक्ष राजू मोहम्मद फहीम मोहम्मद रिजवान आशीष कुमार दिलीप कुमार मोहम्मद अनस मोहम्मद उमर वसीम सिद्दीकी के अलावा तमाम ड्राइवर मौजूद थे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
