काशीपुर 2 दिसंबर 2021 आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी तादाद में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान प्रदेश सरकार एवं कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारे में जनता से बताया। बता दें कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे वैसे सभी राजनीतिक दल संगठन को मजबूत कर जनता को तरह-तरह के प्रलोभन देकर अपनी तरफ आकर्षित करने में लगे हैं ।तो वही आम आदमी पार्टी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। आए दिन चल रहे आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों से क्षेत्र की जनता में चर्चा है। कि इस बार आम आदमी पार्टी ही उनके लिए बेहतर विकल्प है।

बता दें कि आज जसपुर के लकड़ी मंडी चौक पर आम आदमी पार्टी के द्वारा उत्तराखंड जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन एवं दिल्ली जंगपुरा के विधायक प्रवीण कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। पहले कांग्रेस के विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल कांग्रेश के सिंबल पर चुनाव लड़ कर तीन बार विधायक रहे और जनता तीन चल समस्याओं को दूर नहीं किया और ना ही जनता के लिए कोई ऐसा कार्य उनके द्वारा किया गया जिससे कि जसपुर के लोगों को आर्थिक मदद मिल सकती जब कांग्रेश से उनका मनमुटाव हुआ तो वह भाजपा में चले गए उनकी जगह आदेश चौहान जो पहले भाजपा में थे कांग्रेस में शामिल हो गए और आदेश चौहान ने कांग्रेश के सिंबल पर विधानसभा चुनाव लड़ा और 5 वर्ष से गद्दी नशीन हैं। परंतु विधायक रहते हुए उनके द्वारा जसपुर निवासियों की कोई भी जन समस्याओं को दूर नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों अदल बदल का खेल खेल कर जनता को ठगने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब जनता के पास तीसरा विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ रही है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी को ही वोट देकर आम आदमी पार्टी का विधायक बनाएं जिससे कि आम जनता को आम आदमी पार्टी आर्थिक रूप से सहायता पहुंचा सके उन्होंने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल मैं जिस प्रकार से दिल्ली का विकास किया है।

उसी प्रकार से उत्तराखंड की भी कायापलट की जाएगी उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल बना दिया गया है। सरकारी अस्पतालों को सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे मॉडल स्कूलों में पढ़ रहे थे वह मॉडल स्कूलों से अपने नाम कटवा कर सरकारी स्कूलों में अपने एडमिशन करवा रहे हैं। दिल्ली की जनता अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में शिक्षा दिला रही है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार यह सभी सुविधाएं दिल्ली के लोगों को फ्री दे रही है। उन्होंने कहा कि रिक्शा चालकों बस ड्राइवर मैजिक ड्राइवरों ट्रक ड्राइवर सबको सरकार ₹5000 प्रति माहा भत्ता दे रही हैं।

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी डॉक्टर यूनुस चौधरी ने कहा कि वह जसपुर की दुर्दशा को देखकर बहुत चिंतित हैं उन्होंने कहां की 20 वर्षों से कांग्रेस का ही विधायक जसपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल करता रहा है परंतु क्षेत्र का विकास अवरुद्ध पड़ा हुआ है वह यह कहते हुए भावुक होकर रोने लगे उन्होंने कहा कि वह जसपुर वासियों के भविष्य को उज्जवल करने के लिए उनके बच्चों के भविष्य को उज्जवल करने के लिए आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दिल्ली के आम आदमी पार्टी की सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली में बच्चों को सरकारी स्कूलों में मॉडल स्कूल बनाकर फ्री शिक्षा दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल जिनमें 1 रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए तक का इलाज केजरीवाल सरकार दिल्ली वासियों को फ्री दे रही है 200 यूनिट बिजली फ्री दे रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसी सुविधाएं उत्तराखंड के आम जनमानस को दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा माननीय केजरीवाल जी के द्वारा किया गया है और बेरोजगारों के लिए रोजगार गारंटी कार्ड जारी किए गए हैं जिसमें कहा गया है कि जब तक रोजगार नहीं हर बेरोजगार को ₹5000 प्रति माह आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद बेरोजगार युवाओं को दिए जाएंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, प्रदेश प्रवक्ता नफीस अहमद अंसारी, प्रदेश सचिव वसीम सिद्दीकी ,नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा हनीफा अंसारी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण जहां, नगर अध्यक्ष शाहिद सलमानी, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद दिलशाद, नगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति आशीष कुमार, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह, दलजीत सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ,शराफत हुसैन, मोहम्मद अली, अहमद हसन ,मकबूल अहमद, मेहंदी हसन, विनीत सिंह, देवेंद्र कुमार ,अंकित शर्मा, अख्तर हुसैन ,अब्दुल कादिर, सगीर अहमद, साबिर हुसैन, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद ओवैस, अब्दुल वहीद, मोहम्मद इमरान ,चंद्रपाल सिंह, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद नईम, सलाउद्दीन, अशरफ अली इदरीसी, इंतजार हुसैन, मोहम्मद हामिद के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
