काशीपुर। 9 दिसंबर 2021 देश के प्रथम सी डी एस जनरल विपिन रावत उनकी धर्मपत्नी और सेना के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के एक वायुयान दुर्घटना में हुए निधन पर आम आदमी पार्टी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और इस दुर्घटना को देश के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है ।आप नेता दीपक बाली ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल के 11 दिसंबर को काशीपुर आगमन को लेकर अपनी आज 9 दिसंबर को होने वाली प्रेस वार्ता भी स्थगित कर दी है ।अब यह प्रेस वार्ता कल 10 दिसंबर को रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रातः 11:00 बजे होगी ।

वायुयान दुर्घटना की दुखद खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी कार्यालय में भी शोक की लहर दौड़ गई । एक शोक सभा आयोजित कर सभी दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई ।पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि वायुयान दुर्घटना से देश को जो क्षति पहुंची है वह कभी पूरी नहीं हो सकती ।जनरल विपिन रावत उनकी धर्मपत्नी और सेना के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों का इस दुर्घटना से हमारे बीच से चले जाना अत्यंत दुखदाई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश चावला जिला उपाध्यक्ष अमन बाली अभिताभ सक्सैना महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता रावत पूजा अरोरा मधुबाला सचदेवा महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष ऊषा खोकर अमित सक्सेना मनोज कुमार शर्मा नीलकमल शर्मा डॉ विजय शर्मा आमिर हुसैन शहजाद राय सहित अनेक आप कार्यकर्ताओं ने शोक सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
