जसपुर 16 दिसंबर 2021 आम जनता को रोजगार से जोड़ने को लेकर सरकार के द्वारा जसपुर के ब्लॉक परिसर में स्व-रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के तमाम पुरुष महिला समेत युवा पहुंचे।खण्ड विकास कार्यालय (ब्लॉक) जसपुर में आज लगे स्वरोजगार मेले को मात्र चुनावी ढकोसला बताते हुए कांग्रेसी विधायक आदेश चौहान ने कहा है कि इससे किसी को भी लाभ नहीं पहुंचा है। विधायक ने कहा कि स्वरोजगार मेला इस उद्देश्य से लगाया जाता है कि इसमें आए लोग लाभान्वित हों। उन्हें रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाए लेकिन मेले में मौजूद अधिकारी ऋण के बाबत जानकारी लेने आए लोगों को टरका रहे हैं।

आमजन तो क्या, यहां पहुंचे क्षेत्र के प्रधानों को भी गुमराह किया जा रहा है। राज्य की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कांग्रेसी विधायक श्री चौहान ने कहा कि यहां लगाया गया स्वरोजगार मेला मात्र चुनावी स्टंट के और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि खास बात ये है कि जनप्रतिनिधियों को मेला संबंधी लिखित सूचना तक देना जरूरी नहीं समझा गया। कुल मिलाकर इस मेले में आये लोग नाखुश थे ।



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
