काशीपुर। 15 December 2021 बार एसोसिएशन का 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया है। बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि अति शीघ्र ही घोषित की जाएगी। इस समय बार एसोसिएशन द्वारा आचार संहिता लागू कर दी गई है। बता दें कि बार एसोसिएशन काशीपुर का 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है।

बार एसोसिएशन का चुनाव कराए जाने को लेकर चुनाव अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया है। जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के सचिव संदीप सहगल ने बताया कि बार एसोसिएशन का 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। और आगामी चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया है चुनाव अधिकारी ही चुनाव की तिथि घोषित करेंगे फिलहाल आचार संहिता लागू हो गई है। तो वहीं चुनाव अधिकारी उमेश जोशी एडवोकेट ने बताया कि वार एसोसिएशन का चुनाव कराए जाने को लेकर अति शीघ्र ही चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी उन्होंने बताया कि आचार संहिता लागू हो गई है। सभी अचित आचार संहिता के नियमों का पालन करें कोई भी आचार संहिता का उल्लंघन करता है। तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह प्रसून वर्मा एडवोकेट लक्ष्मण लाल एडवोकेट बलवंत सिंह के अलावा सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
