A huge public meeting of Aam Aadmi Party going to be held in Kunda area
जसपुर 20 दिसंबर 2021 आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह चुनाव मैदान में तैयारियों में जुटी हुई है कांग्रेस और भाजपा छोड़कर लगातार बड़ी तादाद में जनप्रतिनिधि आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं जिससे प्रतीत हो रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी बड़ी तादाद में जीत हासिल कर सकता है। आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत हो सके उसको लेकर दिल्ली के मंत्री भी आए दिन जनसभाएं कर रहे हैं उसी क्रम में कुंडा क्षेत्र में भी एक बड़ी जनसभा का आयोजन होने जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस और भाजपा के कई बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं बता दें कि

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल सिंह गौतम 22 दिसंबर को जसपुर पहुंच रहे हैं काशीपुर रोड स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं से मीटिंग के दौरान जानकारी देते हुए आप पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने बताया की दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल सिंह गौतम जसपुर विधानसभा क्षेत्र के कुंडा में बड़ी संख्या में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।बता दें कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल सिंह गौतम की 22 दिसंबर को जसपुर विधानसभा क्षेत्र के कुंडा में एक जनसभा को सफल बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी डॉक्टर यूनुस चौधरी और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा दी है।

इससे पूर्व भी डॉक्टर यूनुस चौधरी कांग्रेस और भाजपा में सेंधमारी कर करीब 18 वर्तमान ग्राम प्रधान 1 जिला पंचायत सदस्य 8 क्षेत्र पंचायत सदस्य 4 पूर्व प्रधान दो पूर्व जिला पंचायत सदस्य 4 पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आम आदमी पार्टी में शामिल कराकर आम आदमी पार्टी को जसपुर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ा कर दिया है। इन्हीं जनप्रतिनिधियों के जरिए कुंडा क्षेत्र में होने जा रहे जनसभा में भीड़ को एकत्रित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। जनप्रतिनिधि और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र में यह साफ तौर पर देखने को मिल रहा है कि जसपुर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की लहर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में जसपुर क्षेत्र के कुछ बड़े दलित नेता भी शामिल हो सकते हैं। जो ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं। इस दौरान होटल में आयोजित मीटिंग में मोहित कुमार उर्फ मोनू प्रधान श्याम नगर,जावेद प्रधान कुंडा, नजाकत प्रधान सन्यासी वाला, तस्लीम पूर्व प्रधान ग्राम मिस्सर वाला, सुखदेव सिंह प्रधान बक्सोरा टीला, मोहम्मद रफी ग्राम प्रधान लक्ष्मीपुर खेड़ा, सरफराज प्रधान प्रतिनिधि ग्राम बैलजुड़ी, मुरसलीम रामनगर वन,जाहिद अली ग्राम हजीरो वाला, दानिश चौधरी क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम बैलजुड़ी हारून उपप्रधान बैलजुड़ी,अब्दुल सलाम पूर्व प्रधान,बैल जुड़ी, फखरुद्दीन प्रधान राजपुर, शादाब कमाल प्रदेश संगठन मंत्री आम आदमी पार्टी, शाहरुख चौधरी,नमन सिंह, सलीम,शाहरुख नेता,असगर अली,हरीश कुमार, हरपाल सिंह,आदि मौजूद रहे।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
