काशीपुर एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी देकर मोहल्ले के ही युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए अभियोग पंजीकृत कराया है पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है बता दें कि मोहल्ला किला गंगे बाबा रोड निवासी कमर जहां पत्नी नफीस अहमद ने कोतवाली में दर्ज तहरीर में बताया है कि उसकी नाबालिग पुत्री 14 अक्टूबर 2020 को शाम करीब 4:00 बजे अपने घर से चप्पलें ठीक कराने गई थी जो कि देर शाम तक घर नहीं लौटी जिसकी तलाश उनके द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तथा रिश्तेदारों में की गई परंतु उसका कहीं पता नहीं चल सका महिला ने मोहल्ले के ही अनस पुत्र बबलू निवासी दंगे बाबा रोड पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है उसने कोतवाली में दर्ज तहरीर में बताया है कि उपरोक्त युवक अनस भी उसी समय से घर से गायब है उसने कहा कि उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही कर उसकी नाबालिग पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
