काशीपुर। 24 दिसंबर 2021 टूट गई विकास की डोर आओ चलें कांग्रेस की ओर के नारे के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को कांग्रेश के प्रति जागरूक कर रहे हैं और जनता से अपील कर रहे हैं की वह कांग्रेश के पक्ष में मतदान करें। जिससे कि अवरुद्ध हुआ विकास कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में तेजी से हो सके। उसको लेकर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल दिन रात प्रचार प्रसार में तेजी से जुटे हुए हैं। और जनता से अपील कर रहे हैं कि इस बार जनता कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान कर भारी मतों से जिताए जिससे कि काशीपुर क्षेत्र का पिछले 20 वर्षों से रुका हुआ विकास कार्य कांग्रेस विधायक बनने पर तेजी से हो सके। बता दें कि

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने कांग्रेश की नीतियों को बताते हुए क्षेत्रीय विधायक पर विकास ना करने के गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। बता दें कि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता ग्राम इस्लामनगर वसई पहुंचे जहां पर उन्होंने ताहिर चौधरी के निवास पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सब धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए ।इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से भाजपा से हरभजन सिंह चीमा विधायक बनते आ रहे हैं।

और उनके विधायक रहते हुए क्षेत्र विकास की राह में पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि जनता से संबंधित जो मूलभूत समस्याएं थी वह उनके द्वारा पूरी नहीं की गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़के तक नहीं बनवाई गई हैं। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ग्राम इस्लामनगर वसई की मुख्य सड़क जो पिछले 20 वर्षों से टूटी पड़ी हुई है।

और बार-बार ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के द्वारा विधायक को अवगत भी कराया गया। परंतु आज तक भी सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने ग्रामीणों से वादा करते हुए कहा कि वह एक बार कांग्रेस प्रत्याशी को अपना अमूल्य वोट देकर विजय दिलाएं वह वादा करते हैं की इस्लामनगर ही नहीं बल्कि जिस भी ग्राम सभा में सड़कें टूटी होंगी सबसे पहले वह टूटी सड़कों को पक्की बनवाने का कार्य करवाएंगे। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल, प्रदेश सचिव मुशर्रफ हुसैन, राशिद फारूकी, वसीम अयूबी, हैदर अली ,ताहिर चौधरी ,अब्दुल हसन, राजू छीना, हरप्रीत, प्रभ छीना, राम किशन सिंह, हरदयासी लाल, शराफत हुसैन, रिजवान चौधरी, मोहम्मद असलम, सलीम मास्टर, इंतजार हुसैन, रमेश नेताजी, तमाम कांग्रेस जन एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
