काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव व विधानसभा 63 से कांग्रेस उम्मीदवार अरुण चौहान ने भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता अरुण चौहान ने कहा कि भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों यानि विधायक व मेयर ने जनता को सब्जबाग दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया।

इन दोनों की काशीपुर में ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जिसका ये खुलकर बखान कर सकें! हां समस्याओं का अंबार लगा है और इन समस्याओं का निवारण करने में विधायक व मेयर असफल साबित हुए हैं। क्षेत्र में जलभराव की प्रमुख ज्वलंत समस्या आज भी मुंहबाये खड़ी है, विधायक व मेयर इसका निस्तारण नहीं करा सके। टूटी-फूटी सड़कें विधायक व मेयर की कार्यशैली की पोल खोल रही हैं। ताजा उदाहरण नगर में बने आरओबी है जो की वर्तमान सरकार के जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली को दर्शाता है, परंतु स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधि विकास करने में पहले भी फेल थे और अभी फैलियर है। कांग्रेसी नेता ने कहा कि काशीपुर की जनता ने लगातार चार बार यहां भाजपा का फूल खिलाया, लेकिन भाजपा ने जनता को “फूल” बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी ? उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में सम्पूर्ण राज्य के साथ ही काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
