काशीपुर। 24 दिसंबर 2021 मोबाइल फोन झपट्टा मार कर भाग रहे तीन युवकों को युवक ने बहादुरी का परिचय देते हुए पीछा कर बाइक से टक्कर मारकर बाइक समेत गिरा दिया।इस दौरान युवक के दोस्तों व राहगीरों ने दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि एक बदमाश मौका पाकर फरार हो गया। दोनों बदमाशों को लोगों ने जमकर धुनाई लगाने के बाद आईटीआई थाना पुलिस को सौंप दिया है। गुरुवार की देर शाम कोर्ट रोड निवासी किशन कठैर पुत्र जितेन्द्र प्रकाश फोन पर बात करता हुआ गिरीताल रोड से सैनिक कॉलोनी की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अचानक उसका फोन छीन लिया।

और बाइक दौड़ा कर भागने लगे। युवक ने बहादुरी दिखाते हुए उनका पीछा कर उन तीनों बदमाशों की बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। जहां उसने अपने दोस्तों रितिक ,विवेक ,अंकुर व अन्य राहगीरों की मदद से दो बदमाशों को पकड लिया। बदमाशों ने अपना नाम दिव्यांशु कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी आन्दम रिसोर्ट के पास रुद्रपुर व लक्की पाण्डेय पुत्र सकल नारायन पाडेंय निवासी कविनगर काशीपुर बताया। साथ ही भागने वाले साथी का नाम रोहन शर्मा पुत्र नामालूम निवासी आवास विकास गन्ना मिल के पास काशीपुर बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर आरोपियो को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
