मुरादाबाद/डिलारी। 25 दिसंबर 2021 पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर गुरु सम्मान समारोह का आयोजन एस एच इंटर कॉलेज नगर पंचायत ढकीया में किया गया। कार्यक्रम में सन 1980 के दशक में नगर में शिक्षा की अलख जगाने वाले जनाब मोहम्मद अमान उल हक को सम्मानित किया गया।

आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय विधायक नवाब जान खान ने शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में समाजसेवी रिजवान बफ़ाती हुसैन व मास्टर मौo इकराम को भी उनके द्वारा समाज में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आयोजन की मास्टर रईस अहमद की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का संचालन एड. मन्नान आजम ने किया पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मुहम्मद असलम जावेद ने अपने वक्तव्य में कहा कि “शिक्षा किसी देश, समाज और व्यक्तितव को तरक्की और शऊर की तरफ ले जाने का बेतरीन जरिया है और उसे सही तरीके देने वाले लोग वाकई महान हैं। ” कार्यक्रम में नसीम अहमद, सलाउद्दीन इंस्पेक्टर, मोहम्मद उमर अंसारी, हाजी जलीस अहमद, अनीस अहमद, मोहम्मद नाजिम, इंजीनियर नईम अहमद, फुरकान पटवारी, कारी मोहम्मद असलम, सुशील कुमार गुप्ता, सईद अहमद, दाऊद अली, इकरार अहमद, रईस अहमद, मोहम्मद हनीफ आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
