प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत तथा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का किया आभार व्यक्त कहा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का करेंगे कार्य
काशीपुर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया बता दें कि इंतजार हुसैन पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा को नई जिम्मेदारी सौंपी है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें अल्पसंख्याक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने काशीपुर निवासी इंतजार हुसैन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है इंतजार हुसैन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने उनके निवास स्थान पर पहुंच कर उन्हें फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया

बता दें कि इंतजार हुसैन इससे पूर्व प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त थे उनके कार्यों से प्रसन्न होकर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी है उन्होंने हर्ष जताया है कि इंतजार हुसैन भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने तथा भारतीय जनता पार्टी को जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ कर मजबूती देने का कार्य करेंगे इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जो विश्वास कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह पूर्ण मेहनत एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंग उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा अल्पसंख्यक समाज को बहकाने मे लगा रहता है लेकिन अल्पसंख्यकों का हित भाजपा में ही सुरक्षित है मेरी प्रथम प्राथमिकता अल्पसंख्यकों के विकास के लिए बेहतर काम करना और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उनको लाभ दिलाना है इस दौरान हाजी फिरासत ,प्रधान नईम अहमद ,फारूक अंसारी, शकील अहमद, फारुख खान ,समीम खान ,शाहरुख अंसारी, हुकम सिंह, अभिनंदन यादव, शमीम अहमद ,कमर अली ,जब्बार हुसैन, शाहिद पहलवान, रईस अहमद, मियां अंजाम , इसरार अहमद ,अनुज मेहरोत्रा, जगदीश शर्मा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
