काशीपुर। 31 दिसंबर 2021 आगामी विधानसभा 2022 फतेह करने के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अरुण चौहान द्वारा ग्राम पैगा गांव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए जनसंपर्क अभियान किया गया। कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान में प्रदेश सचिव अरुण चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार चुनावी जुमलो की बौछार प्रदेश में कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी का दौरा मात्र प्रदेश की जनता को छलने का ही रहा।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, व्यापारियों पर अंधाधुंध जीएसटी बढ़ाकर भोली-भाली जनता का शोषण ही किया जा रहा है अब प्रदेश की जनता जागरूक हो गई है और इनके मंसूबों को देश व प्रदेश की जनता समझ चुकी है। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है अपने जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने का आवाहन कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने किया इस दौरान जनसंपर्क अभियान में मौजूद लोगों में सुहेल खान, अरविंद चौहान, दिनेश वर्मा, सलीम, रणजीत सिंह, साबिर अली, अमित कुमार ,अकरम अली, डॉ विनोद कुमार, सेंटी सिंह, आदि ग्रामीण लोग मौजूद रहे

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
