काशीपुर 1 जनवरी 2021 कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं जिस प्रकार से महानगर अध्यक्ष नगर में दुकान दुकान जाकर लोगों से मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इससे पहले ऐसा किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा काशीपुर में नहीं किया गया है। जोकि शहर में व्यापारियों से लेकर आम जनमानस भी महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल की प्रशंसा कर रहे हैं।

बता दें कि आज नव वर्ष पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और किला बाजार से मुख्य मार्ग होते हुए दुकान दुकान जा कर व्यापारियों से तथा दुकानदारों से मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।कांग्रेस नेता संदीप सहगल ने सभी नगर वासियों को बधाई देते हुए कहा, आज नए साल 2022 का पहला दिन है और मैं आशा करता हूं कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। और पूरे देश, प्रदेश के साथ काशीपुर क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर हो। सबको नए साल की शुभ कामनाएं।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस की सरकार आएगी और निश्चित ही काशीपुर से कांग्रेस का विधायक विजयी होगा ,उन्होंने बीते भाजपा विधायक के 20 साल मैं पिछड़ चुका काशीपुर को उसके विकास के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट देने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव मुशर्रफ हुसैन, राजू छीना, प्रीत कुमार बम, डॉ रमेश कश्यप, इलियास माहीगिर, संजय चौधरी, अफसर अली, इंद्रराज सिंह चौहान, संजय अग्रवाल, इरशाद सैफी, अनीस अहमद, अरशद, राशिद फारूकी, रवि ढींगरा, नीरज गुप्ता, अशोक सिंह ,आनंदपाल सिंह चौहान, विनोद सिंह चौहान, सूर्य प्रताप सिंह, आशुतोष टंडन, संजय रावल, के अलावा सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।











सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
