काशीपुर। 5 जनवरी 2022 कॉन्ग्रेस आपके द्वार सदस्यता कार्यक्रम का कल आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने आपस में चर्चा करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, आशीष अरोरा बॉर्बी, अरुण चौहान, अलकापाल, प्रभात सहानी ने बताया कि कॉन्ग्रेस आपके द्वार सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन 6 जनवरी 2022 दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष हरीश रावत तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन मानस को कांग्रेश के प्रति जागरूक करते हुए कांग्रेस पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए पिछले 5 वर्षों में मुख्यमंत्री बदल कार्य किया है। उससे प्रदेश में विकास कार्य तो अवरुद्ध हुए ही हैं। बल्कि प्रदेश का विकास कार्य भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से प्रदेश की जनता परेशान और बेहाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा कि प्रदेश सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार परिवर्तन की लहर है। और कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता से रूबरू कराया जाएगा और जनता को कांग्रेश के कार्यकाल में किए गए कार्यों को गिनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की हितेषी अगर कोई पार्टी है तो वह सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। जो सर्व धर्म समाज को अपने साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग कार्यक्रम में शामिल होकर माननीय पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत के अभिवादन एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के विचारों को सुनें। महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रभात सहानी, कांग्रेस प्रदेश सचिव अरुण चौहान, कांग्रेस प्रदेश सचिव आशीष अरोरा बॉबी, कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीमती अलकापाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र सरस्वती, जय सिंह गौतम ,मंसूर अली मंसूरी ,मनोज शर्मा गुड्डू ,अनीस अंसारी ,त्रिलोक सिंह अधिकारी, मनसूर अली मेफेयर ,महेंद्र बेदी, नईम गाजी, अतुल चौधरी, सुखा सिंह, आदिल सैफी, आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
