काशीपुर प्रजापति महासभा द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजन खड़कपुर देवीपुरा में एक रेस्टोरेंट मे किया गया कार्यक्रम का आयोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज प्रजापति के द्वारा किया गया कार्यक्रम में शोभाराम प्रजापति दर्जा राज्यमंत्री एवं उपाध्यक्ष माटी कला बोर्ड उत्तराखंड सरकार दोपहर करीब 2:00 बजे कार्यक्रम में पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तथा राज्य सरकार आमजन को राहत देने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं

जिससे की आम जनता को सीधे तौर पर राहत मिल सके उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार जीरो टोलरेंस पर कार्य कर रही हैं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमजन को राहत देने के लिए उज्जवला योजना हो या जन धन योजना सभी योजनाओं से जनता को सीधे तौर पर मदद देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते गरीब परिवारों को 5 किलो पर यूनिट के हिसाब से मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया इस दौरान उन्होंने

कार्यकर्ताओं से दो 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने को भी कहा इस दौरान उन्होंने जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा मनोज प्रजापति को माटी कला बोर्ड उत्तराखंड सरकार का सदस्य भी नियुक्त किया इस दौरान महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ,प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री आशीष गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इंतजार हुसैन, मेयर उषा चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी, ग्रामीण मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह, रवि प्रजापति, मासूम चौधरी, गोकुल प्रसाद, देव प्रजापति ,नामित पार्षद तेजवीर सिंह चौहान, छोटे लाल प्रजापति, डॉ राम सिंह प्रजापति, एमपी सिंह प्रजापति, समेत सैकड़ों की तादाद में महिलाएं तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
